Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोमाता की सेवा से बड़ा तीर्थ कोई नहीं : रागिनी सिंह

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) अनिल खेमका द्वारा चलाया जा रहा ‘पहली रोटी गो माता’ अभियान के आज 25 जून को एक वर्ष पूरे होने पर बस्ताकोला स्थित गोशाला में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे. सभी ने गोमाता को रोटी खिलाई. इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि गोमाता की सेवा से बढ़ कर कोई तीर्थ नहीं है. उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो झरिया के तत्कालीन विधायक संजीव सिंह ने गोमाता की सेवा के लिए सरकार से फंड की मांग की थी. उनकी मांग पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फंड निर्गत किया था. उस समय गोशाला में कई कार्य किये गए थे. अब वह वर्तमान सरकार से भी फंड की मांग करेंगी.

  यह प्रेरणा अपनी मां से मिली थी: अनिल खेमका

उन्होंने कहा कि उन्हें वर्तमान सरकार से उम्मीद है. अनिल खेमका ने कहा कि पहली रोटी गोमाता कार्यक्रम की शुरुआत 25 जून 2021 को की गई थी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से वह लगभग 650 परिवारों को जोड़ चुके हैं. कहा कि यह प्रेरणा उन्हें अपनी मां शारदा देवी खेमका से मिली थी, जिन्होंने कहा था कि गो माता की सेवा से बड़ा तीर्थ कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये लावारिस गायों को भी दो वक्त का भोजन मिल रहा है. उन्होंने आम लोगों से भी इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-vaccination-of-female-bovine-is-being-done-to-prevent-infertility/">धनबाद:

बांझपन से बचाने के लिए कराया जा रहा मादा गोवंश का टीकाकरण [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही