Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अभी बिजली संकट से मुक्ति मिलने के आसार नहीं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिले में पिछले चार दिनों से बिजली संकट बरकरार है. कोडरमा थर्मल प्लांट में खराबी आने के बाद शहरी क्षेत्र में 12 से 15 घंटे जबकि ग्रामीण इलाकों में 15 से 17 घंटे की बिजली कटौती हो रही है. इधर सीबीएसई आईसीएससी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सेमेस्टर वन, सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर 9 तक की परीक्षाएं और आठवीं बोर्ड की परीक्षा भी जारी है. परीक्षाओं के इस दौर में बिजली कटौती से परीक्षार्थी परेशान हैं. असर उनकी तैयारियों के साथ रिजल्ट पर भी देखने को मिलेगा.

  खराबी दूर करने में अभी और वक्त लगेगा

बिजली विभाग के अधिकारियों की माने तो कोडरमा थर्मल प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट के बॉयलर में रविवार को खराबी आई थी. पहले माना जा रहा था कि इसे 5 दिनों में ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन अब इसे ठीक होने में 7 से 8 दिन भी लगने की संभावना है. विभाग का प्रयास होली के पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करना है.

  पांच ग्रिड पर टिकी बिजली आपूर्ति की योजना

बता दें कि जेबीवीएनएल केलियासोल, पुटकी, महुदा, बरमसिया और जैना मोड़ में ग्रिड बना रहा है. इस ग्रिड के माध्यम से जिले को नेशनल ग्रिड से सीधे बिजली की आपूर्ति हो सकेगी. इनके बनने के बाद धनबाद बिजली विभाग को डीवीसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप की मानें तो आरओडब्ल्यू की वजह से ग्रिड निर्माण में समस्या आ रही है. तब तक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ेगा.

गर्मी के दिनों में 300 मेगावाट की जरूरत

बता दें कि धनबाद जिले को डीवीसी से 90 मेगावाट बिजली मिलती है. इसके अलावा कांड्रा ग्रिड के जरिये नेशनल ग्रिड से सीधे 60 मेगावाट बिजली मिलती है. अधिकारियों की मानें तो गर्मी के दिनों में जिले को 300 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी. मिलने वाली 150 मेगा वाट बिजली कुल खपत का आधा ही है. ऐसे में इस वर्ष गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर विभाग योजनाएं बनाने में जुटा हुआ है. मगर यह पूरा होता हुआ नहीं दिख रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही