Search

धनबाद: रघुनाथपुर गढ़ स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ही नहीं, मरीज परेशान

Tundi: पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर गढ़ प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र अव्यवस्था का शिकार हो गया है. प्रतिदिन 8 से 10 मरीज इलाज के लिए आते हैं. लेकिन अस्पताल की व्यवस्था के कारण उन्हें बगैर इलाज कराये लौट जाना पड़ता है. अस्पताल कागज पर तो परिपूर्ण है, लेकिन इलाज के लिए डॉक्टर नहीं है. प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी श्रवण कुमार टुंडी उप स्वास्थ्य केंद्र एवं पूर्वी टुंडी प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हैं. उनसे जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन को हालात की जानकारी दे दी गई है. परंतु रघुनाथपुर गढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए किसी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है. इस लाचार स्थिति का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है. डॉक्टर के अभाव में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है, जहां इलाज के लिए उन्हें भारी भरकम रकम खर्च करनी पड़ती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp