Search

 
 
 

धनबाद : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की सेहत में सुधार नहीं, कोर्ट ने जेल अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

 
पत्नी रागिनी सिंह ने बड़े निजी अस्पताल में इलाज़ के लिए कोर्ट में लगाई है गुहार
Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं. परिवार सहित समर्थकों को अब कोर्ट के फैंसले का इंतजार है. बेहतर इलाज़ के लिए किसी बड़े निजी अस्पताल में ले जाने के लिए उनकी पत्नी रागिनी सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस बाबत मंगलवार 18 जुलाई को न्यायालय ने जेल सुपरिटेंडेंट से संजीव सिंह की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. माना जा रहा है कि बुधवार 19 जुलाई को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हो सकती है. इस बीच बीते सप्ताह भर से एसएनएमएमसीएच में भर्ती संजीव सिंह का यूरिन मंगलवार को भी डिस्चार्ज नही हुआ. जिससे भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सहित उनके चाहने वाले चिंतित है.

  राजनीतिक दबाव में हैं एसएनएमएमसीएच अधीक्षक : रागिनी सिंह

इस मामले में एसएनएमएमसीएच ने भी चुप्पी साध ली है. जिसे लेकर पत्नी रागिनी सिंह ने इसे राजनीतिक दबाब बताया है. उन्होंने जेल व अस्पताल प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि संजीव सिंह को मेडिकल बोर्ड ने रिम्स रांची रेफर किया गया है. लेकिन वो उनका इलाज किसी बड़े और निजी अस्पताल में अपने खर्चे पर करना चाहती हैं. रागिनी सिंह ने कहा कि इसे लेकर उन्होंने एसएनएमएमसीएच अधीक्षक को पत्र भी लिखा. लेकिन वे फिलहाल राजनीतिक दबाब में है. रागिनी सिंह ने कहा कि इस मामले पर उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई है. न्यायालय ने इस पर जेल सुपरिटेंडेंट से त्वरित रिपोर्ट मांगी है. उम्मीद है जल्द ही फैसला आएगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-team-selected-for-national-gatka-championship/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप के लिए झारखंड टीम का हुआ चयन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही