Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सुरक्षा का कोई पैमाना नहीं, हर वक्त सीखने को मिलता है: आनंद अग्रवाल

Putki : पुटकी (Putki) बीसीसीएल के निदेशक माइंस सेफ्टी (विद्युत) आनंद अग्रवाल ने मुनिडीह में कहा कि सुरक्षा एक निरंतर प्रक्रिया है, इसका कोई पैमाना नहीं होता. हर वक्त इससे कुछ सीखने को मिलता है. इस अवसर पर कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा के विभन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गा. निदेशक ने डब्ल्यू जे एरिया के मुनीडीह प्रोजेक्ट में विद्युत सुरक्षा की वार्षिक जांच की. सभी बिंदुओं पर सुझाव दिया. उम्मीद जताई कि भविष्य में विद्युत सुरक्षा बेहतर होगी.  डिप्टी डायरेक्टर माइंसस सेफ्टी (विद्युत) प्रवीण एस भी जांच में मौजूद थे. उन्होंने छोटे छोटे सुरक्षा उपकरणों की विशेष निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया. प्रोजेक्ट परिसर में आयोजित कार्यशाला में सुरक्षा टीम द्वारा विद्युत आकस्मिक आपातकाल में दुर्घटनाग्रस्त कर्मी को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी. निदेशक ने राहत पहुंचाने की प्रक्रिया को सराहा. इसके पूर्व सुरक्षा जांच टीम ने खदान के भीतर के प्रोडक्शन प्वाइंट, कंट्रोल रूम आदि जगहों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्था को देखा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही