Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं- ज्योति कुमार

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में धनबाद में होगा रोड-शो 

Dhanbad : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह धनबाद पहुंचे. उनके साथ पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी पीके सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी थे. सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा 2-3 फरवी को पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगी. दुमका, जामताड़ा, देवघर होते हुए दूसरे चरण में राहुल गांधी धनबाद पहुंचेंगे. यहां रोड शो व पदयात्रा करेंगे. न्याया यात्रा को लेकर भाजपा में घबराहट है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे में किसी तरह की समस्या नहीं है. साथ ही इंडिया गठबंधन में नेतृत्व और पीएम पद को लेकर किसी तरह की कंट्रोवर्सी नहीं है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा दौर में देश में जनीतिक तानाशाही चल रही है. सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय स्थापित करने के लिए ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू हो रही है. देश में बेरोजगारी 7.09% से बढ़कर 10.9% बढ़ गई है. 146 विपक्षी सांसदों को संसद से बाहर कर केंद्र सरकार ने 18 विधेयक पास कर दिए.

आयुष्मान भारत योजना में हुआ बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला 

केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि भारत माला प्रोजेक्ट की लागत दुगनी कैसे हो गई. असम के सीएम हेमंत विश्वशर्मा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार जैसे नेताओं को सरकार ने सत्ता की वाशिंग मशीन में धो दिया. वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेताओं को ईडी, आईटी, सीबीआई से डरा रहे हैं. आयुष्मान भारत में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला हुआ है. अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को अनुचित लाभ दिलाया गया. राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मकसद इन गुनाहों के बारे में आम लोगों को अवगत कराना है. प्रेसवार्ता में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी पीके सिन्हा, सतीश पॉल मुंजीबी, गजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/five-cyber-criminals-arrested-in-giridih///">गिरिडीह

में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार
wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही