Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं, 3.25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है- आलमगीर

 
Dhanbad : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हेमंत सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है. 8 सितंबर को रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-party-that-divided-the-country-does-not-have-the-right-to-join-india-campaign-pn-singh/">

(Dhanbad) के सर्किट हाउस में रुके आलम मीडिया से बातचीत कर रहे थे. कहा कि सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर यह साबित कर दिया कि उसे राज्य की 3.25 करोड़ जनता का आशीर्वाद प्राप्त है. राज्य में विकास की गति फिर जोर पकड़ेगी.
स्थानीयता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी उस समय खतियाउन का कट ऑफ डेट 1985 किया गया था. लेकिन भाजपा के चिंतन शिविर में लगे पोस्टर में 1932 खतियान हमारा अधिकार की मांग दिखाई गई. भाजपाइयों को इसे स्पष्ट करना चाहिए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भाजपा का कोई योगदान नहीं है. केंद्र में सत्तारुढ़ पार्टी मौजूदा दौर में नकारात्मक राजनीति कर रही है. ज्वलंत मुद्दे पर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है. जनता को इसकी सच्चाई बताने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-party-that-divided-the-country-does-not-have-the-right-to-join-india-campaign-pn-singh/">धनबाद

: देश को बांटने वाली पार्टी को भारत जोड़ो अभियान का अधिकार नहीं- पीएन सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही