Search

धनबाद : पाथरडीह अजमेरा में 15 दिन से पानी नहीं, लोगों ने कोलियरी का काम ठप किया

Jharia : पाथरडीह के अजमेरा, बंगाली कोठी व आसपास के इलाकों में 15 दिन से जलापूर्ति ठप है. लोग खरीदकर पानी पीने को विवश हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने 12 जनवरी को बीसीसीएल की सुदामडीह एएसपी कोलियरी एक्स 2 पैच का कामकाज ठप करा दिया. लोगों का कहना था कि आमजन के साथ बीसीसीएल कर्मियों को भी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. कई लोग तो पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं. पाथरडीह अजमेरा, बंगाली कोठी आदि जगहों पर पाथरडीह कोलियरी से पानी की आपूर्ति की जाती है. यहां का पंप 15 दिनों से खराब पड़ा है. स्थानीय नेता संजय सिंह ने कहा कि खराब पंप की मरम्मत के लिए कोलियरी प्रबंधन ने कोई प्रयास नहीं किया है. चेतावनी दी कि जब तक पेयजलापूर्ति नहीं शुरू होगी, आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पहले यहां पेयजल का प्लांट था, लेकिन 25 वर्षों से प्लांट का वॉल्व टूटा पड़ा है. प्रबंधन ने यहां फिल्टर प्लांट बैठाने का कभी प्रयास ही नहीं किया. इससे क्षेत्र में जलसंकट बना हुआ है. एसपी कोलियरी के परियोजना एजेंट अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया. कहा कि मरम्मत का कार्य चल रहा है. 60 दिनों के अंदर पानी की समस्या दूर हो जाएगी. तब तक टैंकर के माध्यम से लोगों को पानी दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-children-and-police-took-out-a-rally-to-tell-people-the-benefits-of-traffic-rules/">धनबाद

: स्कूली बच्चों व पुलिस ने रैली निकाल लोगों को बताए ट्रैफिक रूल्स के फायदे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp