Search

 
 
 

धनबाद: ऐसी व्यवस्था हो कि छोटी-छोटी बीमारियों में शहर न आना पड़े : डीसी

 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश

Dhanbad : उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के लिए बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने एचएससी, एचडब्ल्यूसी, पीसीएच, सीएचसी, यूपीएचसी, यूसीएचसी, सदर अस्पताल, अटल मोहल्ला क्लीनिक, ओपीडी रिपोर्ट, लैब रिपोर्ट, सीएचओ टैगिंग, आधारभूत संरचना, डीएमएफटी से स्वीकृत मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर व स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों की विस्तृत जानकारी ली. बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने एक-एक कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत संरचना स्वास्थ्य सेवाएं, सुविधाएं, डॉक्टर, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ आदि के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी प्राप्त करने के बाद लक्ष्य के अनुरूप ओपीडी एवं डिलीवरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को समय पर खोलने का भी निर्देश दिया. साथ ही लोगों को संस्थागत स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर प्रेरित करने की ओर भी ध्यान देने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनें भी खरीदी जाएंगी, ताकि लोगों को जांच व इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए लोगों को सदर अस्पताल या जिला आने की जरूरत ना पड़े.  बुनियादी सुविधा एचएससी एवं एचडब्लूसी में ही की जाएगी. जो भी कमियां इन जगहों पर हैं, उसे बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन, डब्ल्यूएचओ से डॉक्टर अमित तिवारी, डीआरसीएचओ, समेत सभी एमओआईसी, कार्यक्रम पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही