Search

 
 
 

धनबाद: मनईटांड़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मामला पहुंचा थाना

 
Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र मनईटांड़ गोल बिल्डिंग काली मंदिर रोड़ पर गुरुवार 27 अप्रैल की देर शाम दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई. दोनो ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पिस्टल चमकाने का आरोप लगाया है. सूचना पाकर दल बल के साथ धनसार थाने की पुलिस पहुंची. व पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली. दोनों तरफ से धनसार थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं. एक पक्ष के अवधेश सिंह सैल्स टैक्स के सेवानिवृत्त क्लर्क हैं, जबकि दूसरे पक्ष के सीनेश सिंह पहले कुसुंडा क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करते थे. अवधेश सिंह के पुत्र रितेश सिंह ने धनसार थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत मे कहा है कि सीनेश सिंह उनके घर की दीवार पर जबरन रंग पोताई कर रहा था. मना करने पर उसके परिवार वाले मारपीट कर घर पर पथराव करने लगे. सीनेश सिंह के पुत्र लोकेश नारायण सिंह ने लिखित शिकायत में कहा है कि जिस दीवार में वह रंगाई-पोताई कर रहा था, वह उनकी जमीन पर है. जब अपनी दीवार मे पोताई कर रहा था, तभी अवधेश के घर वाले मारपीट करने लगे. महिलाओं से दुर्व्यवहार किया और कट्टा के बट से पिता दिनेश के सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया. दोनों परिवार के बीच इस जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है. मामला न्यायालय में लम्बित है. धनसार थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्ष का आवेदन लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही