Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुर्गा सोरेन सेना के होली मिलन में खूब हुआ धमाल, उड़े रंग-गुलाल

Dhanbad/Katras : दुर्गा सोरेन सेना के धनबाद जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौबे के धनसार के सिंह नगर स्थित आवासीय कार्यालय में 6 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में होली का जमकर धमाल हुआ. नाच-गान भी हुआ. जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौबे ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है. इसे शांति के साथ मनाने की अपील की. मौके पर दुर्गा सोरेन सेना के संगठन सचिव सुभाष सिंह, युवा मोर्चा के विशाल बाल्मीकि, अजय सिन्हा,  मदन सिंह, आफताब, सद्दाम, इकराम आदि मौजूद थे.

बाघमारा चैंबर का हरिना में होली मिलन समारोह

[caption id="attachment_574058" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/chamber-of-commers-harina-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> समारोह में होली की खुशियां मनाते व्यवसायी[/caption] बाघमारा चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से दीवान पैलेस हरिना में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में चेंबर के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया. एक-दूसरे को रंग-अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दी. समारोह में चैंबर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष शशिकांत शरण, कोषाध्यक्ष सीताराम हेलीवाल, सह-कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, निगम कुमार, नागेंद्र साव, सुरेंद्र वर्णवाल, दीपक गुप्ता, कुमोद कुमार पाठक, उमेश वर्णवाल, महेंद्र वर्णवाल, सुनील साव, दिलीप गुप्ता, संजय रवानी, गणेश वर्णवाल, गुड्डू कुमार सोनी, सूरज साव, सामोदर महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-file-a-case-against-those-who-draw-water-from-pipeline-through-motor-dc/">धनबाद

: पाइपलाइन से मोटर के जरिए पानी खींचने वालों पर करें केस- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही