Search

 
 
 

धनबाद : आकाशकिनारी बस्ती में भू धंसान से इलाके में मचा हड़कंप

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara)  आकाशकिनारी बस्ती में हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार 20 सितंबर को दोपहर भू धंसान से इलाके में हड़कंप मच गया. मंदिर के समीप अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई. आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले. भू धंसान की जगहपर गहरा गोफ बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि तो मंदिर के समीप ग्राउंड है, जहा लोग बैठते हैं. उसी जगह पर भू- धसान हुआ.  ग्रामीण गणेश का कहना है कि अचानक जोरदार आवाज हुई. बताया कि मंदिर के समीप बड़ा सा गोफ जैसा बना है और सामने से धुआं निकल रहा था.  हालांकि भू धंसान के समय वहां कोई नहीं था. समाचार लिखे जाने तक घटना की जानकारी लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-80-dalit-beneficiaries-staged-a-sit-in-for-the-amount-of-pm-housing/">धनबाद

: पीएम आवास की राशि के लिए 80 दलित लाभुकों ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही