Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया में पानी के लिए मचा हाहाकार, लोगों ने किया रोड जाम

Advertisement
Advertisement

धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर चार घंटे आवागमन रहा ठप

Jharia : झरिया में इन दिनों बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा है. लगातार पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है. गुरुवार 6 जुलाई को बस्ताकोला के लोगों ने झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग को लगभग चार घंटे तक जाम कर दिया. बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे हाथ में बाल्टी व गैलन लेकर 11 बजे बस्ताकोला स्थित गोशाला चौक समीप पहुंचे व सड़क पर बैठ गए. रोड पर आंदोलनकारियों के जमे रहने के कारण धनसार मोड़ से कतरास मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. आवागमन लगभग ठप पड़ गया.

  पुलिस की एक नहीं सुनी महिलाओं ने

सूचना मिलने पर झरिया पुलिस दल बल के साथ पहुंची व प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया. परंतु लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने झमाड़ा एवं झरिया विधायक के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. लोगों का कहना था कि पिछले 2 वर्षों से पूरे बस्ताकोला में पानी की घोर किल्लत है. महीनों तक नल नहीं खुलता है.

 पानी की सप्लाई नहीं,बिल भेज दिया 15 हजार

प्रदर्शन में शामिल लिपिका महंत ने कहा कि 2 माह से उनके घर में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. बावजूद 15 हजार का भारी भरकम बिल भेज दिया गया. वही अनिता देवी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण दो से तीन हजार रुपये प्रति माह की दर से पानी खरीद कर पी रहे हैं. स्थानीय महिलाएं सुरिंदर बंसल, सरस्वती देवी, मुक्ति देवी, संध्या सिन्हा का कहना था कि जल ही जीवन है. लेकिन जनप्रतिनिधि यह बात शायद भूल गई हैं. झमाड़ा के अधिकारी को कई बार परेशानियों से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है. यही कारण है कि सड़क पर उतरने को विवश हुए हैं.

विधायक प्रतिनिधि व कार्यपालक अभियंता पहुंचे

सड़क जाम होने के चार घंटे बाद लगभग 2 बजे विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह एवं झमाड़ा के कार्यपालक अभियंता पंकज झा पहुंचे. प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने विधायक प्रतिनिधि एवं झमाड़ा अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई. झमाड़ा कार्यपालक अभियंता पंकज झा ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया. उन्होंने पेयजल आपूर्ति बाधित होने का पूरा ठीकरा बिजली विभाग पर फोड़ा. कहा कि बिजली बाधित होने के कारण भंडारण व वितरण में परेशानी होती है. कभी मोटर खराब तो कभी पाइपलाइन में लीकेज के कारण भी मुश्किल बढ़ गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही