Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बाज़ार समिति खाद्यान्न मंडी में दूसरे दिन भी छाया रहा सन्नाटा

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कृषि बिल विधेयक के खिलाफ व्यवसायियों के आंदोलन के दूसरे दिन 16 फरवरी को भी धनबाद के कृषि बाजार खाद्यान्न मंडी की सारी दुकानें बंद रही. हालांकि फल मंडी में रौनक बरकरार है. दूसरे राज्य से आये ट्रकों से फल अनलोड किये गए तथा बाजार में भेजे गए. [caption id="attachment_556583" align="aligncenter" width="183"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/baldeo-arora-183x300.jpeg"

alt="" width="183" height="300" /> बलदेव अरोड़ा, फल व्यवसायी[/caption] फल व्यवसायी बलदेव अरोड़ा ने बताया कि जानकारी के अभाव तथा शिवरात्रि को देखते हुए 18 फरवरी तक फलों की दुकानें खुली रहेंगी.  इसके बाद फल व्यवसायी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. उन्होंने कहा कि खाद्यान्न व्यवसायियों की ओर से बंदी की सूचना देर से मिली. इस कारण आर्डर के माल और लोड हो चुके ट्रक मंडी पहुच रहे हैं, जिसे खाली कराया जा रहा है. [caption id="attachment_556586" align="aligncenter" width="187"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dhiraj-kumar-187x300.jpeg"

alt="" width="187" height="300" /> धीरज कुमार, फल व्यवसायी[/caption] एक अन्य फल व्यवसायी धीरज कुमार ने बताया कि अचानक रोक दिया गया तो फल सड़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि हड़ताल की जानकारी देर से प्राप्त हुई. इधर शिवरात्रि को ले कर आर्डर भी अधिक मात्रा में दिया जा चुका था. अब 18 फरवरी तक दुकान खोलेंगे, फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

         फलों से भरा ट्रक पहुंचा कृषि बाजार

[caption id="attachment_556589" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/fruits-mandi-300x145.jpeg"

alt="" width="300" height="145" /> गुलजार रही फल मंडी[/caption] हड़ताल के दूसरे दिन भी फलों से भरे ट्रक कृषि बाज़ार पहुंचे. महाराष्ट्र के सोलापुर से अंगूर, नागपुर से संतरा, हरियाणा और पंजाब से किन्नू, आंध्र प्रदेश से नारियल, कश्मीर से सेव तथा पश्चिम बंगाल से केला ट्रकों से अनलोड किये गए. 17 फरवरी आवक का अंतिम दिन होगा. फिर आवक पूरी तरह ठप हो जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही