Search

धनबाद : 1200 से अधिक वोटर वाले बूथों पर होंगे अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर- डीसी

Dhanbad : धनबाद की डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बिदुंवार जानकारी ली. सभी जरूरी  कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि अपने-अपने कोषांग के कर्मियों के साथ बैठक कर दायित्वों पर विशेष फोकस करें. उन्होंने कार्मिक कोषांग को विधानसभा वार जरूरी मैनपावर की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. जिन बूथों पर 1200 से अधिक वोटर हैं, वहां अतिरिक्त पोलिंग ऑफिसर की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था करने को कहा. साथ ही प्रशिक्षण शेड्यूल तैयार करने, मेडिकल बोर्ड का गठन करने, ईवीएम रेंडमाइजेशन, डिस्पैच, काउंटिंग, पोस्टल बैलट, वाहनों की आवश्यकता, मटेरियल, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, ऑब्जर्वर सेल सहित अन्य विषय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मेडिकल कोषांग को सेक्टर ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, बीएलओ तथा बूथों के लिए मेडिकल किट तैयार कर मटेरियल कोषांग को समय पर सुपुर्द करने को कहा. बैठक में डीडीसी सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सिंदरी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निरसा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी चास एसडीओ राजेश कुमार, झरिया विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा,  टुंडी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, बाघमारा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, राज्य कर उपायुक्त धनबाद प्रमंडल ग़ालिब अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-attempt-at-bjp-district-general-secretarys-residence-in-mahuda/">धनबाद

: भाजपा जिला महामंत्री के महुदा स्थित आवास पर डकैती का प्रयास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp