Search

 
 
 

धनबाद : इस्कॉन मंदिर धैया में पूरे कार्तिक मास होगा दीपदान

 
Dhanbad : धनबाद के धैया स्थित इस्कॉन मंदिर में कार्तिक महीने में प्रतिदिन शाम को दीपदान अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. मंदिर के अध्यक्ष प्रेम दास ने बताया कि 8 नवंबर तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा श्रद्धालु मंदिर आकर नि:शुल्क दीपदान कर सकते हैं. पद्म पुराण के अनुसार कार्तिक महीने में भगवान श्रीकृष्ण को घी का दीप दिखाने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे असीम फल की प्राप्ति होती है. इसलिए कई निजी घरों में दीपदान का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कार्तिक मास की अधिष्ठात्री देवी राधा रानी हैं. राधारानी श्रीकृष्ण को अत्यंत ही प्रिय हैं. इसलिए कार्तिक महीना भी कृष्ण को प्रिय है. कार्तिक महीने में यशोदा माता ने प्रेम से कृष्ण को ओखली से बांधा था, जिसके कारण उनका नाम दामोदर पडा. इसी महीने गोवर्धन लीला भी हुई थी, जो दीपावली के अगले दिन आती है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-execution-of-411-cases-in-government-aapke-dwar-program-in-balliapur/">धनबाद

: बलियापुर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 411 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही