Search

 
 
 

धनबाद: परिवहन एक्ट के नाम पर भारी-भरकम फाइन के खिलाफ होगा आंदोलन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के हरिणा में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का 11 वां तीन दिवसीय सम्मेलन मंगलवार 19 जुलाई को संपन्न हो गया. सम्मेलन में संगठन के विस्तार तथा परिवहन उद्योग पर छाए भारी संकट पर विशेष चर्चा की गई. परिवहन एक्ट के नाम पर भारी-भरकम फाइन एवं श्रम कोर्ट के विरुद्ध आंदोलन का फैसला भी किया गया.

  नेपाल देव बने जनरल सेक्रेटरी, केपी राय अध्यक्ष

फेडरेशन के सेक्रेटरी आर लक्ष्मैया ने कहा कि सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष से सेक्रेटरी तक का चुनाव हुआ है. नेपाल देव भट्टाचार्य जनरल सेक्रेटरी चुने गए हैं, राजकुमार झा सेक्रेटरी, आर लक्ष्मैया अध्यक्ष, केपी राय उपाध्यक्ष एवं सुनील कुमार पासवान, एके झा , एके राय, जंग बहादुर राम जनरल काउंसिल के मेंबर चुने गए हैं. देश में परिवहन उद्योग पर भारी संकट मंडरा रहा है. केंद्र सरकार परिवहन एक्ट के नाम पर भारी-भरकम फाइन का लाद रही है. श्रम कोड सहित ऐसे तमाम मुद्दों पर आंदोलन का फैसला लिया गया.

 झारखंड में परिवहन संबंधी समस्याओं का अंबार

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष के पी राय ने कहा कि इन दिनों झारखंड में परिवहन से संबंधित समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. इसके लिए हमेशा आंदोलनरत रहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि धनबाद में चालकों के लिए जाम बड़ी समस्या के रूप में उभर कर सामने आ चुका है. संगठन की ओर से सरकार से फ्लाईओवर, रिंग रोड का निर्माण की मांग सहित यातायात की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जाएगा.

  परिवहन कामगारों को मिले सरकारी योजना का लाभ

फेडरेशन के सेक्रेटरी राज कुमार झा ने कहा कि बिहार, झारखंड परिवहन कामगारों के प्रति सरकार की योजना विफल साबित हो रही है. परिवहन कामगारों को सरकारी योजना का लाभ मिलना चाहिए. करोना काल के पीड़त वाहन कामगारों को प्रति महीना ₹5000 तथा राशन कार्ड बनवाने, स्किल इंडिया के तहत स्वरोजगार हेतु सरकारी बैंकों से लोन दिलाने की मांग की गई है. यह भी पढ़ें: DAV">https://lagatar.in/dav-sindris-children-grow-ladyfinger-chikoo-and-bottle-gourd/">DAV

सिंदरी के बच्चे उगाते हैं भिंडी, चीकू और लौकी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही