Search

धनबाद : कतरास में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ होगा आंदोलन: ढुल्लू महतो

 Katras :  कतरास के पचगढ़ी बाजार में धनबाद नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का भाजपा ने विरोध किया है. भारतीय जनता पार्टी के कतरास कार्यालय में शनिवार 27 मई को प्रेस वार्ता में बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क से सदन तक आंदोलन करने का एलान किया. विधायक ने कहा कि पूरे राज्य में कोयला, लोहा की खुलेआम चोरी हो रही है. राज्य में क्राइम चरम पर है. राज्य में दो दो प्रशासनिक अधिकारी भ्र्ष्टाचार में लिप्त पाए गए. मगर सरकार उन गरीबों को परेशान करने पर तुली है, जो छोटे छोटे व्यापार कर रहे हैं. सरकार की इस कार्रवाई से आज कतरास में छोटे छोटे सब्जी वाले, ठेला वाले, खोमचा वाले लोग परेशान हैं. विधायक ने कहा कि निगम ने नर्क निगम बना दिया है. उन्होंने कहा कि कतरास में सैकड़ों साल से लोग व्यापार कर रहे हैं. कोयला, लोहा चोरी पर ध्यान नहीं देकर फुटपाथ पर बैठने वाले को सरकार उजाड़ने का काम कर रही है. विधायक ने कतरास में नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही. प्रेस वार्ता में भरत शर्मा, प्रकाश राम गुप्ता, प्रिंस शर्मा, प्रभात मिश्रा महेश पासवान, कंचन चौरसिया, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp