Search

धनबाद:  स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत नियोजन के लिए होगा आंदोलन: लम्बोदर

Putki : पुटकी (Putki) गोमिया के आजसू विधायक लम्बोदर महतो ने बुधवार 25 जनवरी को कहा कि राज्य में निजी कंपनियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत नियोजन नहीं हो रहा है. स्थानीय लोगों के नियोजन के लिए आजसू सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. विधायक करकेंद नेहरू उद्यान में पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे. समारोह में जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि पार्टी का भाजपा के साथ राज्य में गठबंधन जरूर है, पर दोनों की विचारधारा अलग अलग है. पार्टी ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी. उसके उद्देश्य व पूर्ति के लिए आज भी कटिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पार्टी जिले में नगर निगम, सभी विधानसभा व दो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान का होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विस्थापन, रोजगार, भ्रष्टाचार, कुटीर उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूल समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल रही है. भ्रष्टाचार चरम पर है. इन सभी मुद्दों सहित रोजगारोन्मुखी विकास मॉडल को लेकर आजसू जन आंदोलन के लिए तैयार है. कोयलांचल में विस्थापन सबसे गम्भीर समस्या है. पीड़ित ग्रामीण, रैयतों के समक्ष विकट स्थिति है.   रैयतों ने जनप्रतिनिधियों पर विश्वास जताया था, जो टूटकर रह गया है. समारोह में जीतू पासवान, पप्पू सिंह, हलधर महतो, वंशराज कुशवाहा, दिलीप सिंह, राजेश गुप्ता, छोटे सिन्हा, संतोष पासवान, सुनील महतो, इजराइल अंसारी, जिप सदस्य वीणा देवी, आरती देवी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-weather-will-be-spring-on-basant-panchami-and-republic-day/">धनबाद:

बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस पर मौसम भी रहेगा बसंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp