Search

 
 
 

धनबाद: भगत सिंह की जगह पर अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की तो होगा विरोध

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के स्टील गेट स्थित भगत सिंह की प्रतिमा की जगह पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित करने के विरोध में 10 जनवरी को मासस ने धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पू ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन में सर्वोपरि भूमिका निभाने वाले शहीद ए आजम भगत सिंह को सांसद पीएन सिंह व बीसीसीएल सीएमडी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से छोटा करने की साजिश कर रहे हैं. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सांसद पीएन सिंह की मांग पर बीसीसीएल सीएमडी ने शहीद के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है. इस निर्णय का विरोध करते हुए घोर निंदा करते हैं. उन्होंने कहा यदि भगत सिंह की मूर्ति पर किसी तरह की छेड़छाड़ की गई तो मासस आंदोलन के लिए बाध्य होगी. मौके पर अजय कुमार महतो, रामप्रकाश महतो, मायुमो जिला सचिव राणा चट्टराज, मगाराम महतो,भक्तू महतो,सतनारायण सिंह,समीर गोस्वामी, हिमांशु मंडल, गोकुल चंद महतो, संदीप कौशल, देवीलाल महतो, सुनील महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही