Search

 
 
 

धनबाद : धार्मिक स्थलों के आसपास रातभर होगी पेट्रोलिंग- डीसी समेत दो खबरें

 

शांति समिति की बैठक में लोगों से सौहार्द रखने की अपील 

धनबाद : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में रविवार को न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने कहा कि समारोह को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है. उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की. असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर 107 की कार्रवाई की गई है. उपायुक्त ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों के आसपास रात में भी पुलिस पेट्रोलिंग जारी रहेगी. उन्होंने लोगों को भी सतर्क रहने और अपने पास पड़ोस में संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर या संदिग्ध गतिविधि होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना को देने कीअपील की. डीजे पर धार्मिक सौहार्द बिगड़ने वाले गाने नहीं बजाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस फोर्स एवं वीडियोग्राफर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावना को आहत करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन कड़ाई से निपटेगा. विभिन्न स्थलों पर अग्निशमन वाहन की तैनाती रहेगी. मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर रहेंगे.

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर- एसएसपी 

एसएसपी एचपी जनार्दन ने कहा कि सोशल मीडिया पर पलिस की पैनी नजर है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अपराधियों और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निबटा जाएगा. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं. बैठक में  नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर्स कमलाकांत गुप्ता, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

झरिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, डीसी -एसएसपी हुए शामिल

[caption id="attachment_836550" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/झरिया-फ्लैग.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> झरिया में फ्लैग मार्च में शामिल डीसी व एसएसपी[/caption] झरिया : अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर झरिया के लोगों में काफी उत्साह है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस प्रशासन भी चौकस है. शांति व्यवस्था बनाए रखेन और लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए उपायुक्त वरुण रंजन व एसएसपी एचपी जनार्दन के नेतृत्व में झरिया समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में सिटी एसपी, एसडीएम, एसडीपीओ, डीएसपी लॉ ऑर्डर और झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह, जोरापोखर थाना व टाइगर जवान मौजूद थे । इस दौरान धनबाद एसएसपी और धनबाद उपायुक्त ने लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-news-including-death-of-teacher-after-being-hit-by-train-at-podaiyahat-station/">गोड्डा

: पोड़ैयाहाट स्टेशन पर ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत समेत दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही