Search

 
 
 

धनबाद: को-ऑपरेटिव मोड़ पर हाइमास्ट लाइट व बाजार में शौचालय की होगी व्यवस्था

 

लक्की सिंह की घोषणा का व्यवसायियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से किया स्वागत

Sindri: जनता श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह ने बुधवार 23 अगस्त को कहा कि बाजार में जलजमाव की समस्या जल्द दूर कराई जाएगी. सूर्यदेव सिंह चौक की तरह को-ऑपरेटिव मोड़ पर भी हाइमास्ट लाइट लगाई जाएगी. इस घोषणा पर सिंदरी के व्यवसायियों ने उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया. महिलाओं के शौचालय की व्यवस्था बाजार में नहीं होने पर उन्होंने वादा किया कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा. खर्च भी वह स्वयं वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि मंत्री के आगमन पर प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलेगा व सिंदरी को सुंदरी बनाने के उद्देश्य से ज्ञापन सौंपेगा. वक्ताओं ने कहा कि सिंदरी की समस्या पर कोई आगे नहीं आया था. सिंदरीवासियों को लीज आवास योजना में शामिल कराकर उन्होंने बेहतरीन काम किया है. डोमगढ़, मनोहरटांड़ और एसएलटू के निवासियों को भी लीज आवेदन के लिए प्रबंधन को मना लिया गया. मौके पर महेंद्र प्रसाद, मिलन मंडल, मंटू, अनूप सिंह, ब्रजेश सिंह, मो मुश्ताक, मो सिराज सहित भारी संख्या में दुकानदार मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही