Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईद पर बाजार व संवेदनशील जगहों पर रहेगी विशेष चौकसी- डीएसपी

Govindpur : धनबाद (Dhanbad) जिले के गोविंदपुर थाना परिसर में ईद को लेकर 16 अप्रैल को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें त्योहार को भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ  पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी. गोविंदपुर बाजार में विशेष चौकसी बरती जाएगी. बाइक खड़ी कर सड़क जाम करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी. बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि पानी-बिजली की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर 18 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी. पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने लोगों से त्योहार सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. बैठक में प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, जिप सदस्य सोहराब अंसारी, डीएन सिंह, तासीर अंसारी, गुल्लू अंसारी, बलराम साव, संजीव राणा, अख्तर हुसैन अंसारी, मुखिया ग्यासुद्दीन अंसारी, मोबिन अंसारी, मेराज अंसारी, मोइन अंसारी, विनोद रजवार, मोकिम अंसारी, अताउल्लाह अंसारी, ओम प्रकाश बजाज, राजा दास, सुमिता दास, जेई घनश्याम कुमार आदि मौजूद थे.

लायंस क्लब गोविंदपुर के अध्यक्ष बने डॉ. आरके शर्मा

एक अन्य समाचार के आनुसार, लायंस कलब ऑफ गोविंदपुर की बैठक रविवार को एक होटल में हुई. बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. नई कमेटी में डॉ आरके शर्मा अध्यक्ष, जया कुमार, सुरेश सरिया व सतीश सरिया उपाध्यक्ष तथा एसके राय सचिव बनाए गए हैं. संयुक्त सचिव की जिम्मेवारी संजय अग्रवाल को सौंपी गई है. नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण जुलाई में होगा. चुनाव  पर्यवेक्षक एमएल शर्मा,एलएन सेन व केडीएन आजाद की देखरेख हुआ. बैठक में क्लब के संरक्षक आरपी सरिया, राजेश जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रोशन अग्रवाल, डॉ करण नारंग,प्रशांत सिंह, एजाज अहमद,मोहसिन अहमद, राकेश अग्रवाल, विजय मोदी, सुमन शेखर आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-patliputra-multination-hospital-completes-50-years-of-service/">

धनबाद : पाटलिपुत्र मल्टीनेशन हॉस्पिटल ने पूरा किया सेवा के 50 वर्षों का सफर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही