Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दिवाली से छठ तक शहर में निर्बाध बिजली की सप्लाई की जाएगी. शनिवार 22 अक्टूबर को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड धनबाद के महाप्रबंधक एच के सिंह ने कहा कि त्योहार से पहले ही बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मी शहर में निर्बाध बिजली सप्लाई को लेकर भिड़े हुए हैं. जिस क्षेत्र में भी बिजली के तार, ट्रांसफॉर्मर आदि जर्जर अवस्था मे थे, उन्हें बदलने और मरम्मत करने का काम किया गया है. इसके अलावा सभी अधिकारी व कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वह ड्यूटी के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहे और कर्तव्य का पालन करे. परिणाम भी अब दिखने लगा है .इसके अलावा डीवीसी से भी अनुरोध किया गया है कि वह दिवाली से छठ तक किसी लोड शेडिंग नहीं करे. [wpse_comments_template]
धनबाद: दिवाली से छठ तक होगी निर्बाध बिजली सप्लाई : महाप्रबंधक
Last Updated: Oct 22, 2022 12:00 AM (IST)