Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में थर्मल स्क्रीनिंग राम भरोसे

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में इन दिनों कोरोना की लहर की खूब चर्चा है. एक संक्रमित भी पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग बीमारी से बचाव के उपाय का दावा भी कर रहा है. रेलवे स्टेशन औरर शहर के बस स्टैंड में संक्रमित लोगों की जांच भी शुरू की गई. परंतु सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं. यह भी कहा जा सकता है कि व्यवस्था ही ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. धनबाद स्टेशन पर तो थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, लेकिन बस स्टैंड में पूरी तरह बंद है. जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धनबाद बस स्टैंड में तीन पालियों में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए एक-एक व्यक्ति को लगाया है. लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों की संख्या को देखते हुए नाकाफी है. क्योंकि व्यवस्था आम यात्रियों के लिए नहीं है. मात्र कुछ चुनिंदा ट्रेनों के आने के समय थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. हालांकि थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था धनबाद के बस स्टैंड पर भी बनाई गई थी. परंतु मात्र 5 दिनों में ही वह व्यवस्था ध्वस्त हो गयी. इधर धनबाद के लोगों में भी वैसी जागरुकता नहीं देखी जा रही है. मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा है. हाट-बाजार हो या भीड़-भाड़ वाला स्थान, कहीं भी मास्क या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. इस मामले में अबतक किसी भी अधिकारी से भी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली है. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mass-marriage-in-golf-ground-on-january-15-121-couples-will-be-married/">धनबाद

: गोल्फ ग्राउंड में सामूहिक विवाह 15 जनवरी को, एक दूजे के हो जाएंगे 121 जोड़े [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही