Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुराना बाजार से चोर पकड़ाया, पांच मोबाइल, एक लैपटॉप बरामद

Dhanbad :  बैंक मोड़ पुलिस ने पुराना बाजार से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का रहने वाला आलामीन गाजी गैंग बनाकर मोबाइल चोरी करता था. सुनसान, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर एवं रेल में यात्रियों के मोबाइल की चोरी व छिनतई करना इसका धंधा था. उसके पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक माउस, एक  पावर बैंक और एक हाथ घड़ी मिले हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही