Search

 
 
 

धनबाद : शिवलीबाड़ी में हुई चोरी में सगा भांजा निकला चोर

 
36 हज़ार की हुई थी चोरी, 22 हज़ार रूपये किये खर्च, 14 हज़ार बरामद Maithon : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी रहमतनगर में रविवार 23 जुलाई रविवार की सुबह नगद 36 हजार रूपये सहित एक अटैची चोरी मामले का पुलिस ने तीन घंटे में उद्भेदन कर लिया. संदेह पर पूछताछ के लिए ओपी लाये गये फेंकू नामक युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया और मामले को ओपी में ही रफा दफा कर दिया गया. इस घटना में चोर घरवाला ही निकला. जानकारी के अनुसार सोहेल नामक युवक मुम्बई से पत्नी के साथ रहमतनगर मां व बहन से मिलने आया. उसके पास नगद 36 हजार रूपये थे, जो अटैची में रखे थे. रविवार की सुबह अटैची सहित रूपये गायब थे. घर के पास ही टूटी अटैची पड़ी मिली. भुक्तभोगी सोहेल ने इसकी शिकायत कुमारधुबी पुलिस से की. भांजा फेंकू पर रूपये चोरी करने का शक ज़ाहिर किया. फेंकू को पकड़कर पुलिस ओपी ले गयी. पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली. बताया कि राजू उर्फ मूर्गी वाला नामक युवक के पास 14 हजार रूपये रखने दिये. बांकी रकम उसने खर्च कर दिया. पुलिस ने राजू के पास से रूपये बरामद कर भुक्तभोगी को सौंप दिया. भुक्तभोगी ने पारिवारिक दवाब में अपनी शिकायत वापस ले ली. बता दें कि एक माह पूर्व रहमतनगर में 20 लाख की चोरी हुई थी. जिसका उद्भेदन पुलिस अबतक नहीं कर पायी है. उस चोरी में भी फेंकू को संदेही के रूप में चिह्नित किया गया था. चोरी की इस बड़ी घटना के बाद से रहमतनगर में पहरा शुरू हो गया है. मुख्य-मुख्य जगह पर सीसीटीवी भी लगा दिये गये हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-nephew-stole-61-lakh-47-thousand-from-maternal-uncles-account-nephew-arrested/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मामा के खाते से भांजा ने उड़ाये 61 लाख 47 हजार, भांजा गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही