Search

 
 
 

धनबाद:  भूली में बंद घर से चोरों ने उड़ा लिये 60 हजार के गहने

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) भूली ओपी क्षेत्र के आज़ाद नगर अमन सोसाइटी स्थित 8 नंबर इमामबाड़ा के समीप एक बंद मकान को चोरों ने बीती रात मंगलवार 26 जुलाई को निशाना बनाते हुए लगभग 60 हजार रुपये के सोना-चांदी के आभूषण चुरा लिये. बुधवार 27 जुलाई को सूचना मिलने पर भूली पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बंद मकान आयशा खातून का है, जो अपने पुत्र के पास दिल्ली गई हुई है. वह अपने रिश्तेदार रेशमा खातून को घर की चाभी देकर गई है. रेशमा खातून ने बताया कि बकरीद से पहले आयशा खातून दिल्ली जाते समय घर की चाभी देकर गई थी. 25 जुलाई को खुद उसके भाई की शादी थी. शादी के कारण पिछले कुछ दिन आयशा के घर पर नहीं गए. बुधवार को जब वह पुत्र सोहेल को आयशा खातून का घर देखने और साफ सफाई के लिए भेजा, तब पता चला कि घर में चोरी हुई है. चोर घर का तीन ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर की आलमीरा के लॉकर से सोने का टीका, नथिया, कान बाली 2, हाथ का मेहंदी छला चांदी एवं पायल 2 चांदी के गहने की चोरी कर ली. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-this-year-raksha-bandhan-is-on-11th-august-at-night-and-on-12th-throughout-the-day/">धनबाद:

 इस वर्ष रक्षा बंधन 11 अगस्त को रात्रि में और 12 को दिन भर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही