Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में चोरों का मन इतना बढ़ गया है कि पुलिस पर भी हाथ साफ करने में उसे देरी नहीं लग रही है. चोरों ने भारत सरकार की जांच एजेंसी सीबीआई के सहायक लोक अभियोजक उज्ज्वल विकास का मोबाइल फोन ही उड़ा लिया. उन्होंने सरायढेला थाने में शिकायत की है. थाने को दी गई शिकायत में सीबीआई के अभियोजक उज्ज्वल ने कहा है कि 25 अप्रैल 2023 की रात्रि करीब 8:45 बजे वह जीम से निकलकर बीसीसीएल गेस्ट हाउस जगजीवन नगर जा रहे थे. तभी सराय ढेला थाना मोड़ के पास पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उनका ओप्पो कंपनी का मोबाइल झपट कर भाग निकले. [wpse_comments_template]
धनबाद: उचक्कों ने सीबीआई पीपी का मोबाइल उड़ाया
Last Updated: Apr 26, 2023 12:00 AM (IST)