Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में 3 दुकानों का एसबेस्टस तोड़कर नकद सहित हजारों का सामान ले गए चोर

 
Maithon : मैथन क्षेत्र में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो किराना व एक सब्जी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. छत का एस्बेस्टस तोड़कर चोर अंदर घुसे और नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति लेकर भाग निकले. सूचना पाकर मैथन पुलिस बुधवार को मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. चोरों ने मैथन के पुराना बाजार स्थित दिनेश किराना स्टोर, एरिया चार स्थित राजू सब्जी दुकान व एरिया पांच स्थित महेश वर्णवाल के किराना स्टोर को निशाना बनाया. दुकानदारों ने बताया कि रोजाना की तरह रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वे लोग घर चले गये. बुधवार की सुबह जब दुकान गए, तो घटना की जानकारी मिली. छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ था और गल्ले से नकदी सहित दुकान के कीमती सामान गायब थे. पुलिस ने घटना का जल्द उद्भेदन करने का दावा किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-president-of-tata-power-generation-visits-mpl-sees-csr-works/">धनबाद

: टाटा पावर जेनरेशन के प्रसिडेंट ने एमपीएल का किया दौरा, सीएसआर के कार्यों को देखा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही