Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल सर्वेयर के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति ले भागे चोर

 
Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के रघुवर नगर कुंज विहार कॉलोनी में रहने वाले बीसीसीएल के सर्वेयर अजय प्रसाद के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब सात लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया. घटना शुक्रवार की रात की है. मामले की शिकायत अजय प्रसाद ने थाने में की है. वारदात चार लोग शामिल थे, जिनकी तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. अजय प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ रांगाटांड़ गए थे.  शनिवार की सुबह घर लौटने पर वारदात की जानकारी हुई. चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरों में रखे अलमारी को तोड़कर नकदी और सारे जेवरात की चोरी कर ली. करीब पंद्रह ग्राम सोने का जेवर, एक किलो के करीब चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी की चोरी हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस साथ ले गई है, ताकि वारदात में शामिल चोरों की शिनाख्त हो सके. यह भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ssp-took-stock-of-the-security-of-the-court-2-soldiers-found-missing/">धनबाद

: एसएसपी ने लिया कोर्ट की सुरक्षा का जायजा, 2 जवान मिले गायब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही