Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बरमुरी ओसीपी में चोरों ने मचाया उत्पात, लाखों के सामान नष्ट

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र के बरमुरी ओसीपी में रविवार की रात चोरों के दल ने हमला बोल कर लाखों रुपये के सामान को क्षति पहुंचाई व  रिकार्ड को नष्ट करने का प्रयास किया. ओसीपी के चालान रूम का ताला तोड़ कर उसमें लगे पंखा, दो लोहा का टेबल, एक चेयर सहित रिकार्ड रजिस्टर को निकालकर बाहर फेंक दिया. वाहनों को दी जानेवाली पर्ची को भी बाहर फेंक दिया. वहां पदस्थापित कर्मी ने बताया कि किसी तरह रिकार्ड रजिस्टर तो मिल गया, मगर गार्ड रूम को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. यह घटना रात्रि करीब लगभग 12बजे की है. इस घटना के बाद रात्रि पाली में काम करने वाले कर्मी काफी भयभीत हैं. कर्मियो ने एरिया के अधिकारियों को बार बार अवगत कराया है, मगर अधिकारी कोई ठोस व्यवस्था नहीं करते. बरमुरी ओसीपी के प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि गार्ड की भारी कमी है. दो-चार गार्ड हैं. उन्हीं के भरोसे पूरी माइंस की जिम्मेवारी रहती है. नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है. इसके बाद ऑन लाइन मामला दर्ज कराया जाएगा. एरिया के अधिकारियों को जानकारी दी गयी है. वर्तमान जीएम के आने के बाद बरमुरी व अन्य कोलियरियों में केबल चोरी, डीजल व लोहा चोरी व कर्मियो पर हमला की घटना में बढ़ोतरी हुई है. बरमुरी के रात्रि पाली के कर्मियों ने बताया कि प्रबंधन ठोस सुरक्षा प्रदान नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा तथा रात्रि पाली के काम का बहिष्कार भी किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही