Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चोरों ने केबल काटा, पोयलाडीह पांच दिन से अंधेरे में

ग्रामीणों ने बिजली विभाग व जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार, मिला सिर्फ आश्वासन Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड स्थित कालीमाटी पंचायत क्षेत्र का पोयलाडीह गांव पांच दिन से अंधेरे में है. बिजली आपूर्ति बाधित है. ग्रामीणों ने बताया कि 12 जून की रात चोरों ने करीब 500 फीट केबल काट लिया बिजली के दो पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना बिजली विभाग को देते हुए बिजली बहाल करने की दिशा में त्वरित कारवाई करने की गुहार लगाई गई है, परंतु अभी तक विभाग ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है. ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया,जिप सदस्य सहित अन्य नेताओं से भी गांव में बिजली बहाल कराने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन सभी ने केवल आश्वासन दिया. इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता कृष्णदेव प्रजापति ने कहा कि केबल चोरी की ऑनलाइन शिकायत मैथन ओपी में की गई है. पोयलाडीह गांव में बिजली बहाल करने के लिए प्रयास तेजगति से जारी है. अगले दो दिन के अंदर बिजली बहाल हो जाने की संभावना है. हालांकि बिजली विभाग की लेटलतीफी पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-order-passed-on-sanjeevs-application-to-get-cctv-footage/">

धनबाद: संजीव के सीसीटीवी फुटेज मंगाने के आवेदन पर आदेश पारित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही