Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  लोदना के बंद कोक प्लांट में चोरों ने काटा स्टीम वायर का स्क्रैप

Jharia : झरिया (Jharia)  धनबाद जिला के लोदना ओपी क्षेत्र में लोहा चोरों ने बंद कोक प्लांट से स्टीम वायर का स्क्रैप काट कर अब तक लाखों रुपये का लोहा बेच दिया है. हालांकि खुलासा सोमवार 23 जनवरी को हुआ. सीआईएसएफ टीम को गुप्त सूचना मिली कि लोदना ओपी क्षेत्र के बंद कोक प्लांट में स्टीम वायर को लोहा चोर गिरोह काट कर रहा है.  सीआईएसएफ टीम को देखते ही भगदड़ मच गई. सभी लोहा चोर फरार हो गए. मौके पर से सीआईएसएफ ने सिलेंडर, गैस कटर ऑक्सीजन सहित कई सामग्री जब्त कर ओपी को सौप दिया है.  घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर लोदना ओपी है. परंतु पुलिस को भनक तक नहीं लगी. अब मामला सामने आने के बाद ग्रामीण हैरान हैं तो दूसरी ओर प्रशासन में खलबली मची है. लोदना ओपी प्रभारी ने बताया कि किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही