Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ा तो लोहे का पाइप छोड़ भागे चोर

Maithon : बीसीसीएल सीवी एरिया नंबर की दहीबाड़ी परियोजना में चोरों ने 10 अप्रैल को तड़के चार बजे धावा बोलकर वहां रखे लोहे का पाइप चुराने का प्रयास किया. बदमाशों ने वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को धमकाया लोहे का पाइप ठेले पर लोड कर चलते बने. इधर सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर सिक्योरिटी इंचार्ज कृष्णा गोप दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जिस रास्ते से चोर गये थे, उधर उनका पीछा किया. चोरों पर नजर पड़ते ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ललकारा. इसके बाद चोर ठेले से पाइप उतारकर भाग निकले. सिक्योरिटी इंचार्ज कृष्णा गोप ने बताया कि चोर करीब 8 की संख्या में थे और सुरक्षा बलों को पीछा करते देख लोहे का पाइप छोड़कर भागने में सफल रहे. पाइप का वजन पांच क्विंटल के आसपास होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-health-of-jailed-former-mla-sanjeev-singh-deteriorated/">धनबाद:

 जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही