Search

 
 
 

धनबाद: लॉ कॉलेज के निकट बंद घर से चोरों ने नगद सहित लाखों के सामान उड़ाये

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद में चोर इन दिनों ज्यादातर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. लॉ कॉलेज दुर्गानगर दयाल आटा चक्की के समीप राम प्रचार के बंद घर में शुक्रवार 7 अप्रैल की रात चोरों ने हाथ साफ किया. गृस्वामी के पुत्र विष्णु कुमार ने बताया कि वे लोग हरिकीर्तन में शामिल होने के लिए विगत 3 अप्रैल को अपने गांव टुंडी गए थे. शनिवार 8 अप्रैल को लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि घर में लगभग 1.50 लाख नगद रखा था और 1.50 लाख का गहना भी था. चोर सब कुछ ले गए. एक भी सामान नहीं छोड़ा. कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त भी कर दिया है. प्लास्टिक की चुकड़ी में जमा पैसा भी निकाल कर ले गए. आसपास के लोगों  का कहना है कि शाम होते ही मुहल्ले के इर्द गिर्द नशेडियों का जमावड़ा होने लगता है. पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी भी इधर नहीं आती है. चोरी की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही