Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: शादी समारोह में गए व्यक्ति के घर चोरों ने लाखों के समान पर किया हाथ साफ

Nirsa: निरसा (Nirsa)  कालूबथान ओपी क्षेत्र के बड़ा आम्बोना गांव में विजय गोराई के घर एवं राशन दुकान में चोर 16 हजार नगद सहित लाखों के सामान चुरा ले गये। घटना के संबंध में पत्नी झुनू वाला देवी ने बताया कि सात दिन पहले रविवार को बड़ा पुत्र योगेन्द्र गोराई के पुत्र सूरज गोराई की शादी में शामिल होने पूरा परिवार राजगंज गया था. शनिवार लगभग सुबह 11 बजे छोटा आम्बोना स्टेशन पर गया पैसेंजर ट्रेन से उतर कर घर पहुंची और मुख्य द्वार का ताला खोल कर घर के अंदर दाखिल होते ही देखा कि ताला तोड़ कर दरवाजा खोला हुआ है. बुजुर्ग महिला ने बताया किघर एवं राशन दुकान से 16 हजार रुपये, राशन दुकान से सरसों तेल,रिफाइन तेल,आटा बेसन, जीरा गोलकी सहित घर से पीतल के तीन पीस हांड़ी, तसला, बालटी, सहित दो भर सोना के चेन सहित लाखों रुपये का समान चुरा ले गया है. मुख्य द्वार का ताला बंद रहने के कारण ग्रामीणों को भी चोरी की भनक नहीं लगी. सात दिनों में कब चोरी हुई, इसका भी पता नहीं है. आज वह शादी घर से अकेले घर आई है. गृहस्वामी विजय गोराई अभी वहीं है. इसलिए अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं कर सकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही