धनबाद: मनईटांड़ में चोरों ने 50 हजार की संपत्ति पर किया हाथ साफ
Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र में मनईटांड़ भवतारिणी पथ निवासी नितिन कुमार के घर से चोरों ने सोमवार की रात नगद सहित लगभग पचास हजार के आभूषण की चोरी कर ली. नितिन ने धनसार थाना में मामला दर्ज कराया है. उनका कहना है कि घर में उनकी मौसी गिरिजा देवी सोई हुई थी. तभी चोरों ने घर में घुसकर बक्से में रखे बारह हजार नगद एवं पचास हजार के आभूषण चुरा लिये. मौसी की नींद खुली तो देखा कि उसका बक्सा टूटा हुआ है. उसमे रखे पैसे और आभूषण गायब थे.. [wpse_comments_template]

Leave a Comment