Search

धनबाद: बेकारबांध में सूर्य मंदिर से दान पेटी व इनवर्टर ले भागे चोर

पुलिस से की शिकायत, पुजारी को मालूम नहीं कि दानपेटी में कितने पैसे थे

Dhanbad : धनबाद के बेकारबांध स्थित सूर्य मंदिर में विगत 20 सितंबर बुधवार की रात चोर दानपेटी सहित कई सामान ले कर फरार हो गए. मंदिर के पुजारी श्रीधर पांडेय ने धनबाद थाना में शिकायत की है. शिकायत में उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन की भांति 21 सितंबर गुरुवार को सुबह 6 बजे वह सूर्य मंदिर पहुंचे. देखा कि बजरंग बली मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी दान पेटी, इनवर्टर व बैटरी गायब है. पुजारी ने बताया कि बैटरी नई थी और दान पेटी में कितना पैसा था, इसकी जानकारी नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp