Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में गैराज का दरवाजा तोड़ 60 हजार की संपत्ति ले भागे चोर

 
Maithon/Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के निरसा कांटा स्थित गैराज (ऑटो मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर) का दरवाजा तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात चोरों करीब 60 हजार रुपए की संपत्ति चुरा ली. इस संबंध में गैराज संचालक कृष्ण गोराई ने निरसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. भुक्तभोगी कृष्ण गोराई ने बताया कि शुक्रवार की रात 9 बजे वह गैराज बंद कर अपने घर चला गया. शनिवार की सुबह जब गैराज खोलने गया, तो दरवाजा टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा, तो रिपेयरिंग करने वाले औजार व स्पेयर पार्ट्स गायब हैं. चोरी गए स्पेयर पार्ट्स व रिपेयरिंग के औजार की कीमत लगभग 60 हजार रुपए हैं. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि एनएच-2 के किनारे निरसा कांटा स्थित दुकानों में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं. यह स्थिति तब है, जब रात में पुलिस की गश्ती टीम इसी रास्ते से कई बार गुजरती है. चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में दहशत है. दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से चोरों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की है. यह भी पढ़ें : मजदूरों">https://lagatar.in/exploitation-of-workers-will-not-be-tolerated/">मजदूरों

पर हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः सुखदेव भगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही