Search

 
 
 

धनबाद : चोरों ने ट्रांसफॉर्मर में लगाई आग, न्यू लायकडीह कॉलोनी में बिजली-पानी ठप

 
Maithon : बीसीसीएल सीवी एरिया न्यू लायकडीह के बिजली घर में चोरों ने 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर कीमती तांबे व पीतल की पार्ट्स को निकाल लिया. फिर, ट्रांसफॉर्मर में आग लगाकर चलते बने. घटना 13 फरवरी देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है. ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जलने लगा. आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन सफल नहीं हुए. मंगलवार की सुबह तक ट्रांसफार्मर जलता रहा और करीब पांच घंटे बाद आग स्वतः बूझ गई. लोगों ने बताया कि कॉलोनी के बाहर बिजली घर होने के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. ट्रांसफॉर्मर जल जाने से आवासीय कॉलोनी में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप हो गई है. सुबह कोलियरी के कर्मी जले हुए ट्रांसफॉर्मर को उठा कर ले गये. ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से लायकडीह, सीएमडब्ल्यूओ, चिरकुंडा व आसपास के क्षेत्रों में चोरों ने आंतक मचा रखा है. उनमें पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. एक माह पहले भी चोरों ने इको पार्क में लगे ट्रांसफॉर्मर को इसी तरह क्षतिग्रस्त कर कीमती पार्ट्स की चोरी कर ली थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-of-contractors-at-mugma-regional-office-for-payment-of-dues/">धनबाद

: बकाया भुगतान के लिए मुगमा क्षेत्रीय कर्यालय पर ठेकेदारों का प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही