Search

 
 
 

धनबाद : भाजपा नेता की दुकान से चोरों ने चुराए हजारों के सामान

 
Sindri : सिंदरी (Sindri ) बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी, जय हिंद मोड़ स्थित भाजपा नेता इंद्रमोहन सिंह की किराना दुकान से 10 अक्टूबर सोमवार की रात को चोरों ने एसबेस्टस तोड़कर 60 -70 हजार रुपये के सामान चुरा लिये. सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. भाजपा नेता ने बताया कि मंगलवार 11 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 6 बजे दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई. ऊपर का एसबेस्टस टूटा पड़ा था और सामान बिखरे पड़े थे. उन्होंने बताया कि 60 से 70 हजार रुपये के सामान चोर चुरा ले गए हैं. उन्होंने तुरंत बलियापुर पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि विगत एक से डेढ़ वर्ष के भीतर उनकी दुकान में चौथी बार चोरी हुई है. लिखित शिकायत के बावजूद प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं लेता है, जिस कारण बार-बार ऐसी घटना हो रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-aapki-sarkar-aapke-dwar-program-in-nirsa-subdivision-from-october-12/">धनबाद

: निरसा अनुमंडल में ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम 12 अक्टूबर से [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही