धनबाद: रेलकर्मी के बंद क्वार्टर से दिनदहाड़े सामान चुरा ले गए चोर
Gomoh: गोमो (Gomoh) गोमो के रेलवे क्वार्टरों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. 18 मार्च को दिन के 11 बजे रेलकर्मी पवन कुमार अपने दुर्गा पाडा स्थित रेल क्वार्टर को बंद कर खाना खाने तथा अन्य कार्यों से बाजार निकले थे. इसी बीच मौका मिलते ही चोर ताला तोड़ कर हज़ारों रुपये इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगद दो हज़ार रुपये ले उडे. रेल कर्मी ने वापस लौटने पर देखा क्वार्टर का ताला टूटा है और कई समान गायब हैं. शेष सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. उन्होंने तत्काल चीफ यार्ड मास्टर बीसी मंडल तथा हरिहरपुर पुलिस को सूचना दी. अन्य रेल कर्मियों ने बताया कि चोर रेल कॉलोनी में हमेशा उत्पात मचाते हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment