Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया की न्यू रॉय डेकोरेटर दुकान में चोरों ने की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :   झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला स्थित न्यू रॉय डेकोरेटर की दुकान में बीती रात चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान से 30 से 40 हजार के सामान पर हाथ साफ कर लिया. दुकान के आसपास रहने वालों लोगों को सुबह चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी दुकान मालिक को दी.

दुकान का ताला तोड़ साफ कर दिये सामान

जानकारी पाकर दुकानदार का मालिक पिंटू रॉय अपने दुकान पहुंचा. पिंटू ने देखा कि दुकान ताला टूटा हुआ है. दुकान के मालिक ने बताया कि 60 कुर्सी, 4 तिरपाल, 4 ड्रम और 2 स्टेन पंखा गायब है. इसे भी पढ़े : RBI">https://lagatar.in/revealed-in-rbi-report-people-are-keeping-cash-at-home-instead-of-banks-during-corona-period/93461/">RBI

रिपोर्ट में खुलासा, कोरोना काल में बैंकों की जगह लोग घर में रख रहे कैश

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पिंटू ने इसकी जानकारी जोड़ापोखर थाना को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और जांच में जुट गयी. इस बात का पता नहीं चल पाया है कि चोरी किसने की है. पुलिस जल्द चोरों को धर दबोचेगी. इसे भी पढ़े :चीन">https://lagatar.in/the-impact-of-chinas-action-on-the-cryptocurrency-market-a-huge-drop-in-the-price-of-bitcoin/93456/">चीन

की कार्रवाई का क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में असर, बिटकॉइन की कीमत में आयी भारी गिरावट

कोरोना काल में दुकान मालिक की आर्थिक स्थिति दयनीय

पिंटू ने कहा कि कोरोना काल में उसकी आर्थिक स्थिति ऐसे ही खराब थी. इस चोरी ने उसकी स्थिति और दयनीय कर दी. पिंटू ने बताया कि फुसबंगला स्थित रेलवे द्वारा ओवरब्रिज बनने के कारण रास्ता बंद है. जिसके कारण पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही है. इसी का फायदा चोर उठा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही