Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया, लाखों के जेवरात ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद स्थितजोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ दस नंबर मोड़ स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के समीप रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र सिंह के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद स्थितजोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ दस नंबर मोड़ स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के समीप रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र सिंह के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, व्यवसायी सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ इलाज के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए हैं. इसी दौरान चोरों ने उनके बंद पड़े मकान को निशाना बनाया.

 

अपराधियों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी किसी कटर से काटकर घर में प्रवेश किया. इसके बाद घर में रखी अलमारी और दो लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए.

 

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु रवाना होने से पहले सत्येंद्र सिंह ने अपने पड़ोसी अरविंद कुमार को घर की चाबी सौंप दी थी. घटना की जानकारी मिलने पर अरविंद कुमार ने तत्काल जोगता थाना पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. फिलहाल चोरी गए जेवरातों की सटीक मात्रा और मूल्य का आकलन नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि सत्येंद्र सिंह के बेंगलुरु से लौटने के बाद ही चोरी हुए सामानों का पूरा विवरण मिल पाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही