Search

धनबाद: सिंदरी के सरकारी स्कूल में लाखों के सामान उठा ले गए चोर

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगा गामाटी में बुधवार की रात चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली. जानकारी गुरुवार 27 अप्रैल की सुबह हुई. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक सोनी कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में विगत 4 वर्षों में तीसरी बार चोरी हुई है. बुधवार को लगभग एक बजे विद्यालय बंद हो गया था. गुरुवार की सुबह विद्यालय खोला तो पाया कि कक्षा 9 व 10 में लगे स्मार्ट क्लास के 3 सीसीटीवी कैमरे, दो प्रोजेक्टर, 2 साउंड सिस्टम, 12 बैटरी दो सीपीयू सहित लाखों के सामान पर चोर उठा ले गए. उन्होंने बताया कि कक्षाओं के दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की गई है. बताया कि विगत 22 अगस्त 2020 व 19 फरवरी 2023 को इसी प्रकार लाखों के सामान की चोरी हुई थी. सूचना बलियापुर थाना प्रभारी को दी गई है. सूचना के आधार पर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि जांच के लिए पुलिस टीम गई है. लिखित शिकायत दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp