Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में बिजली विभाग के कार्यालय से एक लाख के सामान ले उड़े चोर

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी में बंद घर, दुकान, प्रतिष्ठान, विद्यालय अब सरकारी विभाग पर भी चोरों की नजर है. शनिवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे चोर सिंदरी विद्युत आपूर्ति कार्यालय से 6 बैटरी, 200 मीटर केबल व बाइक सहित लगभग एक लाख रुपए के सामान उठा ले गए. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सिंदरी कार्यालय के कनीय अभियंता शशि मुंडा ने गोशाला ओपी में लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि कार्यालय में ऑपरेटर सूरज सिंह व हेल्पर अनूप विश्वकर्मा नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थे और आगे कमरे में सोये हुए थे. सुबह 3 बजे शौचालय के लिए उठे तो देखा कि पीछे बने स्टोर रुम और कार्यालय का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो 12 वोल्ट के 6 बैट्री के सेट, लगभग 200 मीटर केबल व प्रांगण में लगी फील्ड स्टाफ जयनंदन पटेल की बाइक संख्या जे एच 10 टी एन 3760 चोरी हो गई है. कनीय अभियंता सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के आधार पर गोशाला ओपी पुलिस ने छानबीन की. कनीय अभियंता ने बैट्री व केबल चोरी की लिखित शिकायत की है. बाइक चोरी की शिकायत फील्ड स्टाफ जयनंदन पटेल ने की है. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही