Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी में फिजिकल कल्चर क्लब का मुख्य गेट सहित लोहे के कई सामान ले गये चोर

Advertisement
Advertisement
कुछ दिन पूर्व भी क्लब के अदर रखे लोहे के सामान की हुई थी चोरी
Maithon : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के फिजिकल कल्चर क्लब (माला बाबू बगान) के मुख्य गेट सहित क्लब के चारो तरफ के गेट को चोरों ने बुधवार 16 अगस्त की रात गैस कटर से काट कर चोरी कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्लब के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरों ने अंदर रखे सभी लोहे के साजो सामान गायब कर दिया था. इतना ही नहीं पास में ही बुढ़िया खाद के किनारे लोहे के बने बड़े-बड़े पानी टंकी कटिंग कर चोरी कर ली गयी है. लगातार लोहा चोरी की घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं. बता दें कि क्लब के बाउण्ड्री के अंदर बच्चों के खेलने की जगह है. जहां बच्चे रोज खेला करते हैं. इस तरह की घटना के बाद से अब यहां शराबी व जुआरियों का अड्डा बन जायेगा.

कहां खपाया जा रहा है चोरी का लोहा

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सोनार डंगाल, चिरकुण्डा, पंचेत रोड, लायकडीह और गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र में पांच कचरा गोदाम चल रहा है. जहां कचरे के नाम पर कोलियरी और रेलवे से चुराये लौह सामग्री जमा किया जाता है. कचरा गोदामों से लोहे को सीधा फाउण्ड्रियों में पहुंचा दिया जाता है. जहां उसे गलाकर दूसरा रूप देकर बाजार में बेच दिया जाता है. इलाके में यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. कहा जाता है कि कुमारधुबी के चर्चित लोहा चोर व अपराधी रवि शर्मा की हत्या भी लोहा चोरी में वर्चस्व को लेकर ही हुई थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-adrm-inspected-the-rest-house-in-gomo-and-chandrapura/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एडीआरएम ने गोमो व चंद्रपुरा में विश्राम गृह का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही