Search

 
 
 

धनबाद:  भूली में दुकान की करकट शीट उखाड़ कर 4 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

 

भुक्तभोगी दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना

Bhuli :  श्रमिक नगरी भूली के बुधनी हटिया स्थित एमपीआई हॉल से सटे हरि हार्डवेयर में गुरुवार 24 अगस्त की रात अपराधियों ने करकट शीट उखाड़ कर लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. दुकान के मालिक हरि दांगी में बताया कि रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह लगभग 8 बजे दुकान खोलकर अंदर घुसा तो देखा कि एमपीआई की दीवार की तरफ करकट शीट उखड़ा हुआ है और दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. कई सामान की चोरी हो गई है. उन्होंने तत्काल भूली पुलिस एवं स्थानीय पूर्व पार्षद अशोक यादव को सूचना दी. उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान के बक्से में रखे पचास हजार नगद समेत पीतल, कासा एवं स्टील के बर्तन, पेंट, डिस्टेंपर, फेविकोल, कांटी, तार, गैता, पलंबर का सामान आदि की चोरी कर ली है. दुकानदार के मुताबिक चोरों ने करीब चार लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही