Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रेल कर्मी के बंद घर से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के तेतुलतला रिफ्यूजी कॉलोनी में 10 दिन से बंद पड़े रेल कर्मी उमानाथ के बंद क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाया. 5 लाख के गहने व 7 हजार रुपये चोर अपने साथ ले गए. भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी बैंक मोड़ पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया जाता है कि 31 मार्च को पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी मंदिर गए थे. इसी दौरान यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी घर के बगल के एक दोस्त ने दी. उसके बाद जब घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला.  कई कीमती सामना गायब मिले. इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सूचना मिली है. लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही